05.02.2022
विकासनगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ ने केदारावाला, जीवनगढ़, छरबा गांव में जनसंपर्क किया। केदारावाला में ग्रामीणों ने उन्हें रोड पर पानी अधिक आने की समस्या बताई। प्रत्याशी ने ग्रामीणों की समस्या का प्रमुखता से समाधान करने की बात कही।
गुरुमेल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि विकासनगर में मूलभूत जरूरतों शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी सभी प्रकार की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने 20 वर्षों में बारी-बारी से खूब भ्रष्टाचार किया। दोनों हाथों से राज्य को लूटने का काम किया है। कहा कि अब 14 फरवरी को विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस और भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी। कहा कि इस बार विकासनगर क्षेत्र की जनता इतिहास रचने जा रही है। वह अपने वोट की ताकत पहचान चुकी है।

















