Home उत्तराखंड 60 से अधिक सीटों से जीतेगी भाजपा: बलराज पासी

60 से अधिक सीटों से जीतेगी भाजपा: बलराज पासी

02.02.2022

भाजपा के चुनाव अभियान के तहत मंगलवार को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ढालवाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बलराज पासी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश भरा। कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आयेगी।
मंगलवार को ढालवाला में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज से भाजपा ने चुनाव महाअभियान की शुरुआत की है। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री पद पर रहते हुए विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पूर्व सांसद ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मदन सिंह रावत, विधानसभा प्रभारी रोशनलाल सेमवाल, ऋषिकेश मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, पुष्पा ध्यानी, धूमन थलवाल, गोपाल चौहान, अर्चित पांडे, विरेंद्र चौहान, नारायण सिंह, बीना जोशी आदि उपस्थित रहे।