ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि कैंपस ऋषिकेश में 27 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे। वह महाविद्यालय में लगभग 25 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति व प्रोफेसरों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन कैंपस पर 25 करोड़ 19 लाख 15 हजार की लागत से प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन का शिलान्यास होना है। यह सौभाग्य की बात है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 27 फरवरी को ऋषिकेश विधानसभा की जनता के बीच होंगे। कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रेरित करने वाले नशा मुक्ति कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों सहित राज्य में महिला आरक्षण, नकल विरोधी कानून जैसे अन्य जनहित फैसलों को लेकर सीएम का आभार प्रकट किया जाएगा। मौके पर कुलपति प्रोफेसर एमएस रावत, कुलसचिव प्रोफेसर हेमराज भट्ट, प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन ढींगरा, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर वीपी श्रीवास्तव, सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर हेमंत बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















