Home उत्तराखंड वन मंत्री उनियाल ने क्षेत्र भ्रमण कर समस्याएं सुनीं

वन मंत्री उनियाल ने क्षेत्र भ्रमण कर समस्याएं सुनीं

Forest Minister Uniyal visited the area and listened to the problems
Forest Minister Uniyal visited the area and listened to the problems

नई टिहरी।  वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेन्द्रनगर प्रखंड के तहत क्यार्की व नीर ग्राम पंचायतों के सघन भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं की मौके पर सुनवाई कर उनके तत्काल व प्रभावी निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थलीय जानकारी, नागरिक सुविधाओं के लाभ व सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादन के संबंध में ग्रामीणों को मौके पर सुना। इस दौरान वन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण जनता की समस्याओं को सकारात्मक तौर पर निस्तारण का निर्देश दिया। भ्रमण कै दौरान ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से कराए जा सकने वाले लगभग 30 लाख रुपये तक की लागत के विकासशील कार्यों की स्वीकृति भी दी। इसके अलावा तपोवन क्षेत्र में रुपये 1219.93 लाख की लागत से लक्ष्मणझूला से गऊघाट व व आस्था पथ के शिलान्यास का मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। बताया कि सिंचाई विभाग का नरेन्द्रनगर खंड इस कार्य को पूरा करेगा।