25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम ने दिया  सुरकंडा में यात्रा को बेहतर बनाने पर दिया जोर

DM stressed on improving the journey to Surkanda

नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुरकंडा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरकंडा यात्रा को और बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कूड़ा निस्तारण को प्रॉपर तरीके से करने की बात कही और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा निस्तारण की निगरानी करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से चालान की कार्यवाही की जाए। मंगलवार को जिला वीसी सभागार में आयोजित बैठक में सुरकंडा मंदिर समिति ने मंदिर क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए देवदार के पौधों के रोपण की मांग की। इस पर डीएम दीक्षित ने डीएफओ नरेंद्रनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। समिति ने मंदिर के आसपास हर्बल व औषधीय वनस्पति को संरक्षित करने, प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाने और कपड़े के बैग का उपयोग बढ़ाने की मांग की। डीएम ने पीडी डीआरडीए पीएस चौहान को स्वयं सहाय्यता समूह से एक हजार कपड़े के बैग खरीदने और मंदिर के नजदीकी बाजार व आस-पास की दुकानदारों को विक्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण केवल निर्धारित स्थल पर ही होना चाहिए और इसके लिए बीडीओ जौनपुर को ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार कूड़ा उठाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, एसडीएम धनोल्टी को कूड़ा निस्तारण की निगरानी करने के लिए कहा गया। डीएम दीक्षित ने सुरकंडा मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग और धनोल्टी क्षेत्र में डस्टबिन लगाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ मोहम्मद असलम, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, ग्राम प्रशासक धनोल्टी नीरज बेलवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रघुभाई जड़धारी, ईको पार्क के सचिव मनोज उनियाल मौजूद थे।

Related posts

डीएम का माइक्रोप्लान कामयाब, बच्चे दिखा रहे शिक्षा में रूचि

Primetimes Newz

स्याल्दे तिराहे पर जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने जताया विरोध

Primetimes Newz

भारत और नेपाल के बीच बेटी- रोटी के संबंध और संस्कृति को संरक्षित कर रहा हैं गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव- कमल थापा

Primetimes Newz

Leave a Comment