Home उत्तराखंड डीएम  अध्यक्षता में  हुई जिला गंगा समिति की बैठक आहूत

डीएम  अध्यक्षता में  हुई जिला गंगा समिति की बैठक आहूत

– एसटीपी संचालन सुचारू रख गंगा की स्वच्छता पर दें ध्यान: डीएम
नई टिहरी।  डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने गंगा के कस्बों से लगे एसटीपी का संचालन नियमित करने के साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के लिए निदेश मुनिकीरेती पालिका को दिये। एसटीपी संचालन की कार्यवाही पर भी समीक्षा की गई। जिला सभागार में आहूत बैठक में डीएम ने मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गंगा वाटिका पार्क के निर्माण एवं रख-रखाव को लेकर एनएमसीजी एवं एसएमसीजी टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अधिकारी नपा मुनिकीरेती को एक सप्ताह में संबंधित ठेकेदार के माध्यम से काम पूरा करवाने के निर्देश दिये। साथ ही कार्य समापन रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराने को कहा।