Home उत्तराखंड स्वामी विवेकानंद द्वार के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग

स्वामी विवेकानंद द्वार के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग

Demand to remove the liquor shop near Swami Vivekanand Gate
Demand to remove the liquor shop near Swami Vivekanand Gate

अल्मोड़ा।  नगर निगम के पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर स्वामी विवेकानंद द्वार के समीप स्थित देशी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वार न केवल अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है, बल्कि यह प्रेरणा, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। ऐसे स्थान के समीप शराब की दुकान नगर की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। पर्यटकों के लिए अल्मोड़ा आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि का केंद्र है, लेकिन यह दुकान नगर की छवि धूमिल कर रही है। पार्षदों ने कहा कि यह युवाओं में गलत आदतों को बढ़ावा दे सकती है, जो समाज और संस्कृति के लिए हानिकारक है। उन्होंने मेयर से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में वैभव पांडे, वंदना वर्मा, अंजु बिष्ट, नवीन आर्य, जानकी पांडे, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, एकता वर्मा, श्याम पांडे, दीप चंद्र जोशी सहित कई अन्य पार्षद शामिल रहे।