देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के एलपीजी सिलेंडर ,डीजल पेट्रोल की महंगाई पर दिए बयान को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस को यूपीए कार्यकाल का अवलोकन कर लेना चाहिए। तब महंगाई रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर थी। आज अधिकतर जरुरी वस्तु आम आदमी की पहुँँच में है। श्री चौहान ने कांग्रेस शासन काल मे 1 जनवरी 214 में गैस सिलेण्डर की कीमत 1241 रुपए थी और 1 मार्च को भी 1080 रुपए थी। उन्होंने कहा कि कोरोना ने विश्व की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है,लेकिन भारत में जरुरी वस्तुओ के दाम नियंत्रण में गई। यूपीए सरकार के कार्यकाल की अपेक्षा महंगाई नियंत्रण में है और विपक्ष जनता के बीच भ्रम का वातवरण बना रहा है जिसका उसे कोई लाभ नहीं होगा।