Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार

CM Dhami's Strict Action Plan for Chardham Yatra 2026 is Ready.
CM Dhami's Strict Action Plan for Chardham Yatra 2026 is Ready.

– दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालओ की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी : सीएम धामी
– व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
देहरादून।   देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस वर्ष यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली सेवाओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण से अधिक मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ अभियान को और प्रभावी बनाने, प्लास्टिक मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने और अफवाह फैलाने वालों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, साइनज, सेल्फी प्वाइंट और थीम आधारित इंस्टॉलेशन विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने गैस, पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति, पर्याप्त मेडिकल यूनिट्स, अस्थायी अस्पताल और पशु चिकित्सालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, विश्राम स्थल और स्लॉट मैनेजमेंट प्रणाली को मजबूत बनाने पर बल दिया।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी  कैमरों और एआई   आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने, पुलिस एवं होमगार्ड्स की पर्याप्त तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने परिवहन व्यवस्था में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और ग्रीन कार्ड समय पर उपलब्ध कराने, दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और स्थानीय विवादों का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायकगण, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।