Home उत्तराखंड दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

पौड़ी। तहसील क्षेत्र सतपुली के एक गांव में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस सतपुली ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्यवाही को लेकर डीएम को पत्र भेजा जाएगा। घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। सतपुली की प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव की 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर के पास खेतों में जबरन ले गया और वहां डरा धमकाकर कर उसके साथ दुराचार किया। राजस्व पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी खिलाफ पोक्सो और दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल भी करवाया लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India