Home उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, C.A....

कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, C.A. राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

Cabinet Expansion 5 New Ministers Sworn In; C.A. Rajeshwar Panyuli Extends Congratulations
Cabinet Expansion 5 New Ministers Sworn In; C.A. Rajeshwar Panyuli Extends Congratulations

देहरादून : देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों श्री खजान दास, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री मदन कौशिक, श्री राम सिंह कैड़ा और श्री प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने ‘धामी सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी को हार्दिक बधाई दी! कहा की शपथ लेने वाले सभी मंत्री जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!’
सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने आगे कहा की धाकड़ धामी के 4 साल परफेक्ट रहे और ऐतिहासिक निर्णयों से सी.एम. धामी ने उत्तराखंड की सर्वश्रेष्ठ छवि बनाई। कहा की कैबिनेट विस्तार से धामी के हाथों को मजबूती मिलेगी। इस विस्तार से सभी क्षेत्र और प्रतिभाशाली लोगों के साथ धामी सरकार पूरी ऊर्ज़ा के साथ सतत विकास कर सकेगी।