Home उत्तराखंड गैंगरेप मामले में आक्रोशित कांग्रेस ने किया भाजपा का पुतला दहन

गैंगरेप मामले में आक्रोशित कांग्रेस ने किया भाजपा का पुतला दहन

Angry Congress burnt the effigy of BJP in the gang rape case
Angry Congress burnt the effigy of BJP in the gang rape case

अल्मोडा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। भाजपा नेत्री द्वारा अपनी पुत्री का गैंगरेप करवाने की घटना पर आक्रोशित कांग्रेस ने भाजपा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि हरिद्वार में जिस तरह से भाजपा नेत्री द्वारा अपनी बेटी का शारीरिक शोषण करवाया गया और अपनी बेटी का गैंग रेप करवाया उसके विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिस तरह से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है आज उसी के राज में भाजपा की नेत्री द्वारा ही अपनी पुत्री का गैंगरेप करवाया गया। आज भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। कहा कि उत्तराखंड में जितने भी बलात्कार की घटनाएं सामने आयी है उनमे भाजपा के नेताओं की संलिप्तता ही सामने आ रही है। यहाँ पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के साथ नगर अध्य्क्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला, हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बी के पाण्डेय, गोविन्द मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार, अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।