Home उत्तराखंड एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों...

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों के लिए ‘लार्ज कैप क्वालिटी फंड’ की शुरुआत की

Aegis Federal Life Insurance has launched the 'Large Cap Quality Fund' for long-term investors.
Aegis Federal Life Insurance has launched the 'Large Cap Quality Fund' for long-term investors.

देहरादून -15 मार्च, 2025: भारत में निजी क्षेत्र की जानी-मानी लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, लाइफ़ इंश्योरेंस ने लार्ज कैप क्वालिटी फंड की शुरुआत की है। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसे उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो देश की बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में पैसा लगाकर अच्छी पूंजी जमा करना चाहते हैं। यह फंड 10 रुपये प्रति यूनिट के न्यू फंड ऑफर (NFO) की पर उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को लॉन्च अवधि के दौरान आधार ‘नेट एसेट वैल्यू’ (NAV) पर निवेश शुरू करने का अवसर मिलेगा।

इस फंड का उद्देश्य ग्राहकों को उन बड़ी और आर्थिक रूप से मजबूत कंपनियों के समूह में निवेश करने का अवसर प्रदान करना है, जिन्होंने समय के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह फंड उन कंपनियों में पैसा लगाता है जिनकी नींव मजबूत है और जिनमें आर्थिक काम-काज बहुत व्यवस्थित है। इससे ग्राहकों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ अच्छी पूंजी बनाने का मौका मिलने वालाहै।

ग्राहक इस फंड के ज़रिए अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों के अलग-अलग तरह के समूह में आसानी से निवेश कर सकते हैं। इससे किसी एक कंपनी या इंडस्ट्री पर निर्भर रहने का जोखिम कम हो जाता है और निवेशकों को लंबे समय में भारत की आर्थिक तरक्की का फायदा मिलता है। यह फंड निवेश के लिए बहुत सरल तरीका अपनाता है, जिसमें यह BSE लार्ज कैप 100 क्वालिटी 30 इंडेक्स को ट्रैक करता है। इसमें केवल वे कंपनियां चुनी जाती हैं जो इक्विटी पर शानदार रिटर्न, साफ-सुथरे बैलेंस शीट और मजबूत आर्थिक स्थिति के मामले में हर कसौटी पर खरी उतरती हैं। यह फंड केवल उन कंपनियों को चुनता है जो स्थिर और भरोसेमंद हैं, क्योंकि इसका उद्देश्य लंबे समय में आपके पोर्टफोलियो को और उसे ज़्यादा मज़बूत बनाना है। निवेश का ज़्यादातर हिस्सा इन कंपनियों के शेयरों में लगाया जाएगा, जबकि कुछ हिस्सा कैश या कम समय वाली योजनाओंमें रखा जाएगा ताकि ज़रूरत पड़ने पर पैसा निकाला जा सके।

लॉन्च के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, श्री जूड गोम्स, एमडी एवं सीईओ, ने कहा, “भारत में लंबे समय तक प्रगति की बहुत संभावनाएँ हैं, और आज के निवेशक इस विकास का हिस्सा बनने के लिए सुरक्षित और अनुशासित तरीके तलाश रहे हैं। एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस में, हम ग्राहकों को निवेश के सरल और पारदर्शी विकल्पों के जरिए वित्तीय सुरक्षा देने के अपने इरादे पर अटल हैं, ताकि वे लंबे समय के अपने सपनों को पूरा कर सकें।”

यह लार्ज कैप क्वालिटी फंड अच्छी कंपनियों को चुनने, निवेश में विविधता लाने और इंडेक्स पर अनुशासित तरीके से नज़र रखने पर विशेष ध्यान देता है। इस तरह यह फंड ग्राहकों को अपने लंबे समय के आर्थिक लक्ष्यों को पाने के लिए आगे बढ़ते हुए भारत के कुछ बुनियादी तौर पर मजबूत व्यवसायों में निवेश करने का बेहद आसान तरीका उपलब्ध कराता है।