रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।सल्ट के जीआईसी बसेड़ी मे बीते दिनों चाहरदिवारी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। इस दौरान एक छात्र इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का उपचार हल्द्वानी में चल रहा है। इस तरह की घटनायें शिक्षण संस्थाओं मे न हों इसको लेकर किसान मंच उत्तराखंड की प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई ने एसडीएम भिकियासैण के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है,जिसमें कहा है कि बीते 10 अक्टूबर को जीआईसी बसेड़ी में दिवार का एक हिस्से के गिर जाने से गंभीर घायल कक्षा 7वीं के छात्र दक्षित को उचित मुआवजा दिये जाने सहित क्षेत्र के स्कूलों की सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण करने की पूरजोर मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कक्षा 07वीं का छात्र दक्षित रावत की पांव की हड्डी टूट गयी है, तथा उस का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। छात्र को उचित मुआवजा देने, मामले की जाँच कर कर कार्यवाही करने, जर्जर चाहर दिवारी का ध्वस्तीकरण, तहसील भिकियासैण अंतर्गत आने वाले सल्ट क्षेत्र के विद्यालयों के भवनों, चारदिवारियों आदि का निरीक्षण करने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरजोर मांग कर कहा है। यदि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय नहीं किये गये तो, जनआंदोलन शुरू किया जायेगा।
