23.5 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण व जन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

An anti-drug pledge-taking ceremony and a public awareness program were organized at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, under the aegis of the Anti-Drugs Cell committee.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।डा.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश पंत अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह असवाल आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि नशा देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है, नशे का उन्मूलन बहुत आवश्यक है। प्रत्येक सभ्य समाज के व्यक्ति को इसके उन्मूलन हेतु कमर कसनी होगी, विशेषकर शिक्षित युवा वर्ग को आगे आना होगा, तभी नशे जैसे सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने कहा कि नशा आज विकराल रूप धारण कर चुका है। नशा पहाड़ी क्षेत्रों में गांव- गांव तक पहुंच चुका है। नशा घरेलू कलह का भी मुख्य कारण है, जो पूरी तरह से परिवार को तबाह कर देता है।
समय रहते इसका उन्मूलन जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र संघ अध्यक्ष तानिया मठपाल सहित छात्र संघ के समस्त पदाधिकारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया।

Related posts

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की दी शुभकामनाएं

Primetimes Newz

स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Primetimes Newz

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत , गुस्साई भीड़ का हंगामा

Primetimes Newz

Leave a Comment