26.4 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: सतपाल महाराज

Over 5.908 million pilgrims have visited the Char Dham sites so far Satpal Maharaj

यात्रा सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी, अब तक 72.45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

हरिद्वार, 15 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने वर्तमान यात्राकाल में चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। हरिद्वार भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक कुल 59,08,972 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह बना हुआ है।

श्री महाराज ने बताया कि वर्तमान यात्राकाल में यमुनोत्री धाम में 8,26,965, गंगोत्री धाम में 9,29,664, केदारनाथ धाम में 17,29,170 तथा बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सीजन की चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 72,45,218 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

Primetimes Newz

पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Primetimes Newz

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी  का  निधन, प्रदेश भर में शोक की लहर

Primetimes Newz

Leave a Comment