18.8 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली उपचुनाव मे 06 प्रत्याशियो का भाग्य मतपेटियो मे बन्द, 14 अक्टूबर को खुलेगा भाग्य का पिटारा

The fate of six candidates in the Thauli-Pali Kshetra Panchayat member by-election is now sealed in the ballot boxes; the results will be revealed on October 14.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्नोड़ा)।विकास खंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव मे क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली मे 06 प्रत्याशियो का सोमवार को मतदान शांन्तिपूर्ण रहा।
मैदान मे
लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम-सिनौड़ा,
चंद्र सिंह पाली,
जय प्रकाश नेगी नौघरिया,
नंदन सिंह रावत चनूली,
गंगा देवी गंगोड़ा,
ललित मोहन पाली थौली धे।
थौली-पाली क्षेत्र पंचायत सीट मे लगभग 1734 मतदाता थे।
मतदान मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौघरिया मे कुल मतदाता 536 है,जिसमे 125 मत पड़े।
पुरुष 55 महिला 70,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोड़ा मे कुल मत 480
पड़े- 189,
पुरुष-95
महिला-94,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्योलीखाल बूथ मे कुल मत 500 पड़े 200 मत,पुरुष 87
महिला- 113 मत।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली बूथ मे कुल मत 220 पड़े 37 मत,जिसमे पुरुष-16 महिला 21 मत पड़े।

वही द्योलीखाल बूथ मे 30 वर्षीय दिव्यांग तारादेबी निवासी मटेला व्हील चेयर मे बैठकर व मीना कांडपाल 27 वर्षीय निवासी ग्राम-सोली ने प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चंद्र ने अपने कन्धे मे विठाकर बूथ मे लाकर मतदान करवाया। सैक्टर मजिस्ट्रेट भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा ने चारो बूथो मे लगातार निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
वही इस दौरान थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ शांन्ति व्यवस्था का सुबह से शाम तक जायजा लिया। एलआईयू गणेश देवली ने भी पूरे दिन बूथो का बारीकी से जायजा लिया।

Related posts

स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

Primetimes Newz

सचिव युगल किशोर ने केदारनाथ धाम में जांचीं व्यवस्थाएं

Primetimes Newz

गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, डायलिसिस सुविधा शुरू करने के प्रयास

Primetimes Newz

Leave a Comment