Home उत्तराखंड महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर...

महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा

Maharaj met the Ambassador of Nepal and assured him of all possible assistance.
Maharaj met the Ambassador of Nepal and assured him of all possible assistance.

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत से भेंट की।

इस दौरान श्री महाराज ने नेपाल में आई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सहित पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

श्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का अटूट रिश्ता है, साथ ही दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सांस्कृतिक संबंध भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत की NDRF की टीमें दिन-रात नेपाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि महेन्द्रनगर और बनबसा के बीच स्थित लैंड पोर्ट से संबंधित जो भी बाधाएं थीं, उनका समाधान कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में और भारत सरकार के सहयोग से तराई क्षेत्र में पर्यटन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। लैंड पोर्ट के बनने से इसका सीधा लाभ नेपाल को मिलेगा और इससे दोनों देशों के पर्यटन को नई गति मिलेगी।

श्री महाराज ने कहा कि नेपाल के केवल एक क्षेत्र में यह आपदा आई है, शेष सभी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसलिए पर्यटकों को हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।