
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।सल्ट विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत चौकोट की देघाट धरती में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ आयी। प्रदेश में विधान सभा आगामी मे चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने वाले हैं। कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब ने राजनीतिक पंडितों को आगामी चुनाव के दृष्टिगत सोचने को मजबूर किया है। मौका था भाजपा से सल्ट के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र जीना तथा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय नेहा जीना की जन्म जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि एवं स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान स्वर्गीय सुरेंद्र जीना के विधायक रहते हुए उनके सरल स्वभाव, समाज सेवा तथा कराये गये विकास कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में लोक गायक शिवदत्त पंत, लोकगायिका प्रियंका मेहरा, महेश कुमार, शिरोमणी आदि के द्वारा गाये गीतों तथा कलाकारों की शानदार लोक नृत्य के दौरान मौजूद लोग जमकर थिरके।
कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय जीना के सुपुत्र प्रतीक जीना ने जनसमुदाय का आभार व धन्यवाद देते हुये कहा कि जनता जनार्दन का जो आशीर्वाद व प्यार उनके पिता को मिला था, उसी प्रकार का आशीर्वाद उन पर भी बना रहेगा। यहां बताते चलें कि प्रतीक जीना आगामी विधानसभा चुनाव में सल्ट से चुनाव लड़ने का मन बनाये हुए हैं। तथा लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस भीड़ ने उनका उत्साह को बढ़ाया है। इस दौरान सहोता अस्पताल काशीपुर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जबकि काशी चैरेटिबल हैल्थ ट्रस्ट ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री पीसी नैलवाल व महेश्वर सिंह मेहरा, लीला बिष्ट, ब्लाक प्रमुख स्याल्दे मथुरादत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, धनसिंह रावत आदि सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
















