16.3 C
Dehradun, IN
October 18, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मातृ शक्ति को किया नमन

Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat paid tribute to the women of the state.

बूंगीधार में महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन समारोह

कहा, रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का पर्व

श्रीनगर/देहरादून, 27 अगस्त 2026।

सूबे के कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. धन सिंह रावत ने आज थलीसैण ब्लॉक के बूंगीधार में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं स्थानीय महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर आशीर्वाद दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ. रावत ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, सम्मान, सहयोग और आत्मीयता की भावना को भी प्रगाढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और नई ऊर्जा का संचार करे तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

डॉ रावत ने कहा हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनायें संचालित की है, जिसका लाभ प्रदेश की महिलाएं बखूबी उठा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की प्रत्येक योजना महिला केंद्रित है। डॉ रावत ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, शिक्षा व सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी, जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी, शांति देवी, सुषमा रावत सहित वरिष्ठ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

प्रधानमंत्री का दौरा “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को धरातल पर उतारेगा: महाराज

Primetimes Newz

हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की

Primetimes Newz

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों ने प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की।

Primetimes Newz

Leave a Comment