Home उत्तराखंड मोहान चेकपोस्ट पर 52 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक...

मोहान चेकपोस्ट पर 52 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

Smuggler arrested with 52 pouches of illicit liquor at Mohan checkpost; bike seized.
Smuggler arrested with 52 pouches of illicit liquor at Mohan checkpost; bike seized.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने शनिवार को मोहान चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 52 पाउच कच्ची शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK-19B-2640 को भी सीज कर दिया।गिरफ्तार आरोपी दिनेश चंद्र टम्टा (31) पुत्र भोपाल राम, निवासी नारायणपुर मुलिया, रामनगर, नैनीताल।थाना भतरौजखान में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 16/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में की गई।