Home उत्तराखंड विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित, जनप्रतिनिधियों...

विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने उठाईं विभिन्न मांगें

Panchayat conference held regarding the 'Viksit Bharat Sankalp Yatra'; public representatives raised various demands.
Panchayat conference held regarding the 'Viksit Bharat Sankalp Yatra'; public representatives raised various demands.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को योजना के क्रियान्वयन एवं इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा प्राकृतिक आपदा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने से संबंधित कार्य किए जाएंगे। वहीं, युक्तधारा एवं पीएम गतिशक्ति पोर्टल के सहयोग से ग्राम पंचायतों में विकसित भारत कार्ययोजनाएं जनसहभागिता के माध्यम से तैयार की जाएंगी।
कार्यक्रम का संचालन उपकार्यक्रम अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा किया गया। वहीं, प्रभारी खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को योजना के विभिन्न पहलुओं एवं इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सम्मेलन में ग्राम प्रधान दलमोड़ी देवकी देवी, नौला कविता देवी, अमोली हेमा रिखाड़ी, बुंगानौरड़ चंदन सिंह, सोरे दीपक सिंह, स्यौतरा पूरन राम सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। उक्त सम्मेलन मे 97 य्रधानो मे से मात्र 35 प्रधान ही उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने योजना के तहत मिलने वाली मजदूरी की दर 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किए जाने की मांग उठाई। साथ ही, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन उपस्थिति की अनिवार्यता से छूट देने की मांग भी जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई।