21.6 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी, नम आंखों से दी सैकड़ो लोगो ने अंतिम विदाई

Hundreds bid a tearful farewell to Lieutenant Bireshwar Goswami, who was martyred during a military operation in Rajouri.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण|

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)।जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीर गति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रविवार को उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी ।

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा लाया गया, जहां प्रशासन, सेना के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु विश्वनाथ घाट ले जाया गया।

विश्वनाथ घाट पर आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारतीय सेना द्वारा शस्त्र झुकाकर एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर शहीद अधिकारी को अंतिम सलामी दी गई। सैन्य परंपराओं के अनुरूप पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया, उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा व सैन्य अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में राष्ट्र सेवा के लिए दिया गया लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का यह सर्वोच्च बलिदान देश के इतिहास में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में सदैव स्मरण किया जाएगा।
मालूम हो शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जिला अल्मोड़ा के बग्वालीपोखर के मूल निवासी थे,वर्तमान मे अल्मोड़ा मे निवास करते है।

Related posts

राज्यपाल  ने किया ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के 9वें संस्करण का शुभारंभ

Primetimes Newz

द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

Primetimes Newz

सीएम धामी  हुए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में मुख्यातिथि  शामिल

Primetimes Newz

Leave a Comment