21.6 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जिलाधिकारी तथा विधायक ने निर्माणाधीन रोडवेज वर्कशॉप व प्रस्तावित बस अड्डा भूमि का किया निरीक्षण।

The District Magistrate and the MLA inspected the under-construction roadways workshop and the site proposed for the bus terminal.

रिया सोलिवाल|

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील अंतर्गत ताड़ीखेत में निर्माणाधीन उत्तराखण्ड परिवहन निगम के वर्कशॉप तथा प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी अंशुल सिंह तथा विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वर्कशॉप हेतु चयनित भूमि, प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये। इस मौके पर रोडवेज कार्यशाला (वर्कशॉप) के लिए पहुंच मार्ग के संबंध में चर्चा की गई। तथा सड़क निर्माण हेतु उपयुक्त मार्ग का चयन किया गया। चयनित मार्ग के निर्माण के लिए युवा कल्याण विभाग के निष्क्रिय एवं जर्जर भवन को ध्वस्त कर वहां से निकास मार्ग विकसित किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही कार्यशाला का प्रवेश मार्ग ताड़ीखेत मार्किट की ओर से प्रस्तावित किया गया। डीएम ने प्रस्तावित मार्ग पर मौजूद अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं कारीगरों की सुविधा को देखते हुए कार्यशाला परिसर में कैंटीन तथा अन्य आवश्यक दुकानों की व्यवस्था विकसित करने के संबंध में भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वनभूमि हस्तांतरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रस्ताव का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) दीक्षिता जोशी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, वन विभाग की उप प्रभागीय अधिकारी काकुल पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एमडीडीए ने ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिले अवैध निर्माण किए गये सील

Primetimes Newz

Leave a Comment