Home उत्तराखंड दहेज हत्या के आरोपी को सल्ट पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर...

दहेज हत्या के आरोपी को सल्ट पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

Salt police arrested the accused in a dowry death case within 24 hours.
Salt police arrested the accused in a dowry death case within 24 hours.

रिया, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्नोड़ा)। सल्ट पुलिस ने पत्नी को दहेज मांगने के आरोप मे जान से मार दिया,जिसे 24 घंटे मे आरोपी दीपक चन्द्र खर्कवाल को कूपी बैड पर गिरफ्तार कर दिया।दि.04.06.2026 को थाना सल्ट में सूचना प्राप्त हुई कि खुमाड़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घटनास्थल सुरक्षित कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। उक्त संबंध में विगत शुक्रवार को रजत चन्द्रा पुत्र भूरिया चन्द्रा निवासी रामनगर, जनपद नैनीताल द्वारा थाना सल्ट में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी बहन भूमिका चन्द्रा उर्फ पूजा उम्र-30 वर्ष जिसका विवाह दिनांक 12.10.2022 को दीपक चन्द्र खर्कवाल पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी ग्राम खुमाड़, तहसील सल्ट, जनपद अल्मोड़ा के साथ हुआ था, उसका पति दहेज एवं पैसों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था तथा उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता रहता था। तथा दिनांक 04.06.2026 को आरोपी पति द्वारा उसकी बहन के साथ मारपीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सल्ट में FIR NO 13/ 2026 धारा- 80(02) बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गयी।
घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके द्वारा तत्काल सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।

प्रकरण के शीघ्र एवं निष्पक्ष अनावरण तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विगत शुक्रवार शांय को सूचना के 24 घण्टे के भीतर कूपी बैंड सल्ट से गिरफ्तार करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी। इस घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।
पुलिस टीम मे
कश्मीर सिंह थानाध्यक्ष सल्ट,अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार,
कानि टोनेश त्यागी शामिल रहे।