Home उत्तराखंड 155 बार रक्तदान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को ऑपरेशन सिन्दूर सम्मान से...

155 बार रक्तदान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को ऑपरेशन सिन्दूर सम्मान से नवाज़ा गया

Dr. Anil Verma was honored with the 'Operation Sindoor Samman' for donating blood 155 times.
Dr. Anil Verma was honored with the 'Operation Sindoor Samman' for donating blood 155 times.

महिला सशक्तिकरण हेतु मेजर प्रेम लता वर्मा भी सम्नानित
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आई आर डी टी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में ऑपरेशन सिन्दूर दिवस के उपलक्ष में आयोजित भव्य ऑपरेशन सिन्दूर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉससोसाइटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉo अनिल वर्मा सन 1971 में भारत- को पाकिस्तान युद्ध के दौरान मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती घायल सैनिकों के लिए 9 दिसंबर 1971 को एनसीसी के अंडर ऑफिसर के रूप में अपने 150 कैडेटों सहित पहली बार रक्तदान करने से लेकर अब तक कुल 155 बार रक्तदान करने के लिए “ऑपरेशन सिन्दूर सम्मान” से नवाज़ा गया।
इसके अतिरिक्त मेजर प्रेमलता वर्मा को एन सी सी के माध्यम से अनेक छात्राओं को सेना, वायुसेना सहित राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर सेवा करने के लिये उनका मार्गदर्शन करके सक्षम बनाने हेतु महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा पर्यावरणविद् जगदीश बाबला जी को वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन,अति विशिष्ट अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग डॉ. गीता खन्ना, राज्यमंत्री विनय कुमार रोहिल्ला,विशिष्ट अतिथि पूर्व नौसेना अधिकारी व दून डिफेन्स एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, पूर्व डिप्टी सर्वेयर जनरल ब्रिगेडियर के जी बहल, पूर्व नेवल ऑफिसर अशोक वर्मा, साइफर कोर ऑफ़ सिग्नल्स के पूर्व साईफर ऑफिसर रमेश बलूनी, पूर्व नौसेना अधिकारी व डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एच.आई.एच.टी. चंद्र अंथवाल, पूर्व सैन्य अधिकारी बी पी शर्मा (आर्टिलरी), समाजसेवी सोनिया आनंद, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलिस्तां खानम, संरक्षक डॉ. बी डी शर्मा व फ्यूचर एरा स्कूल के डायरेक्टर शाहिद अली ने संयुक्त रूप से डॉo अनिल वर्मा को सम्मानित किया।
डॉ. अनिल वर्माने उन्हें सम्मानित किये जाने पर आई. एच आर जे. ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान सहित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ऑपरेशन सिन्दूर तथा सेल्फ डिफेन्स का छात्र – छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। साथ ही देशभक्ति के गीतों ने समां बाँध दिया। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना एवं जोया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।