16 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने किया संगलाकोटी में 73 लाख 16 हजार के मोटर मार्ग का शिलान्यास

Maharaj Lays Foundation Stone for Motor Road Worth ₹73.16 Lakh in Sanglakoti

ऐकेश्वर (पौड़ी) चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में राज्य योजना से 73 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण स्टेज-ll के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य योजना के तहत 73 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण स्टेज-ll के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संगलाकोटी बैण्ड संगलाकोटी गांव के लिए 03 वर्ष पूर्व ग्राम सभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य को स्वीकृति दी गई गयी थी। दूसरे वर्ष द्वितीय चरण स्टेज 1 का कार्य पूर्ण हुआ और अब तीसरे वर्ष में स्टेज-2 की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसमें स्कबर, नालियां, पुस्तों का कार्य पूर्ण होगा।

श्री महाराज ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए सतपुली-रीठाखाल-संगलाकोटी पोखड़ा मोटरमार्ग की स्थिति सुधारी गयी है। संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत तथा कोलाबिजोरा पानी के मध्य सड़क न बनने से जो समस्या थी उसको हमने हल किया और रिंगरोड का निर्माण कराया। संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर कालेज तक मोटरमार्ग का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि आपदा से संगलाकोटी बाजार में जो समस्या थी नाली निर्माण, सड़क टाइल्स लगाना व मलबा हटाना उसको हमने पूर्ण किया है।

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथाण, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, बूथ अध्यक्ष हरीश पोखरियाल, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, मण्डल महाम‌ंत्री सुनील रावत, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, बीडीसी सदस्य सुभाष जोशी, भगवान सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक अनिल, पोखड़ा भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र, पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह, शोभा राम, उमेश पोखरियाल एवं सोवन सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

Primetimes Newz

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

Primetimes Newz

Leave a Comment