18.3 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एस ओ एफ ओलंपियाड में छात्रों ने विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

Students won gold medals in various subjects at the SOF Olympiad.

देहरादून, 24 अप्रैल 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के छात्रों ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

‘साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन’ (एस ओ एफ) ओलंपियाड में छात्रों ने विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। ‘इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड’ में कक्षा 9 के अक्षत वर्मा, श्रेयांश सिकारवार और शिश्या पंवार ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ‘इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड’ में कक्षा 7 की आराध्या भट्ट, प्रणीत सिंह गुसाईं, शारण्य रावत तथा कक्षा 9 के अंजस सिंह ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

‘इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड’ में कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। खेलों में भी छात्रों ने अपना दम दिखाते हुए ’11वीं इंटर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप’ में कक्षा 6 के आरुष कृष्ण भट्ट और कास्वी गुणवंत ने ‘स्वर्ण पदक’, तथा कक्षा 7 के अथर्व सिंह चौहान ने ‘रजत पदक’जीता।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ‘एडवोकेट पंकज होलकर’ एवं प्रधानाचार्य ‘प्रदीप गौड़’ ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Related posts

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने 24वें कॉन्वोकेशन का आयोजन किया; उद्यमिता कार्यक्रमों में 74 छात्र स्नातक हुए

Primetimes Newz

155 बार रक्तदान हेतु डॉ0 अनिल वर्मा को किया सम्मानित

Primetimes Newz

होंडा एनएक्स500 को अब अधिक स्मार्ट एडवेंचर टूरिंग के लिए ई-क्लच तकनीक से लैस किया गया है।

Primetimes Newz

Leave a Comment