24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देहरादून में निकाली सड़क सुरक्षा रैली

A road safety rally was held in Dehradun.

देहरादून।   राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत बुधवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। दून लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नमामी बंसल ने जागरूकता रैली को रवाना किया। इससे पहले नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा और वायु प्रदूषण में सुधार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने कोटा शहर का उदाहरण देते हुए देहरादून को भी ट्रैफिक सिग्नल मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने पर जोर दिया। उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा ने कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे बुरा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। वहीं, आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026 तक वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने वाहनों की समय पर जांच और केवल ओरिजिनल पार्ट्स का ही प्रयोग करने, दुर्घटनाओं से बचने के लिए ओवरलोडिंग व ओवर स्पीडिंग से परहेज करने और टायरों में मानक के अनुसार हवा रखने और घिसे हुए टायरों का उपयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्रा मौजूद रहे।

Related posts

भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत नागरिकों एवं संस्थाओं से मांगे जाएंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव

Primetimes Newz

कलुण गांव में आपदा प्रभावितों से मिले सांसद और कैबिनेट मंत्री

Primetimes Newz

अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता , माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्णय :  सीएम

Primetimes Newz

Leave a Comment