Home उत्तराखंड पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज  

पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज  

रुड़की। विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। करौंदी निवासी ग्रामीण ने पुत्री का निकाह मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर निवासी सोनू के साथ 2020 में किया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर पुत्री को परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पति सोनू, ससुर इस्लाम, सास बानो, देवर आसिफ, ननद शबा निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।