पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर चार वाहन पकड़े। बुधवार को जाजरदेवल थानाध्यक्ष हरीश पुरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान टिप्पर संख्या यूके05सीए 6505 व यूके05सीए 5805 को रोका। जांच के दौरान टिप्पर में खनन सामाग्री मिली। इधर थल, वड्डा में भी वाहन संख्या यूके05सीए 0877 और यूके05सीए2119 में भी पुलिस को अवैध खनन मिली। पुलिस ने वाहन चालक भट्यूड़ा निवासी कमल कुमार, दिनेश कुमार, ओड़माथा निवासी चंचल सिंह व कानड़ी निवासी राजेंद्र चंद के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज किए हैं।

















