सपा, बसपा तथा कांग्रेस ने परिवार वाद को बढ़ावा दिया है जबकि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में 2014 में नई चेतना आई थी। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। अब पार्टी ने लक्ष्य डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा है।
उक्त बातें भाजपा के जिलाप्रभारी,क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर पार्टी के मोर्चो के अध्यक्षों/महामंत्रियों,प्रकोष्ठों तथा विभागों के संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि पार्टी के सदस्यता अभियान और मतदाता पुनिरीक्षण अभियान में मोर्चो,प्रकोष्ठों और विभागों के भी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटें और पूरी ताकत लगाएं।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने किया। बैठक में गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दूबे,अरुण कुमार सिंह,संतोष त्रिगुणायक,उषा पासवान,अजय शाही,प्रमोद शाही,राजेन्द्र मल्ल,हेमंत मिश्रा, शिवकुमार राजभर, अम्बिकेश पाण्डेय,संजय राव,नित्यानंद पाण्डेय,राधेश्याम शुक्ला,राजू गोंड़, अनामिका सिंह,प्रमोद मिश्रा, तिवारी,अमित सिंह बबलू,दीनदयाल तिवारी,अरुण उपाध्याय, सुनील स्नेही,बलबीर सिंह ,बृजेश धर दूबे, सतीश मिश्रा, कृष्णानंद गिरी आदि रहे।